केन्द्रीय मंत्री ने की ग्रामीण मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन

मिनी स्टेडियम ज़िले का चौथा ग्रामीण स्टेडियम होगा, निर्माण अगस्त 2026 तक होगा पूर्ण

सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौक़ा मिल रहा है : कमलेश पासवान

गोरखपुर (गो०मे०सं०)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा विकास खण्ड बांसगांव में निर्मित होने वाले ग्रामीण मिनी स्टेडियम का शिलान्यास/भूमि पूजन केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र बांसगांव कमलेश पासवान द्वारा किया गया। उपरोक्त ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास द्वारा रू० 9.24 करोड़ की लागत से कराया जाना है। उपरोक्त मिनी स्टेडियम ज़िला पंचायत के डाक बंगले वाली भूमि जो अब युवा कल्याण विभाग को हस्तांतरित हो चुकी पर निर्मित कराया जायेगा में 200 मीटर रनिंग ट्रैक, मल्टीपरपज हाल, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि के ट्रैक का निर्माण कराया जायेगा। निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूर्ण होना है।

विदित हो कि निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर यह ज़िले का चौथा ग्रामीण स्टेडियम होगा। इसके पहले विकास खण्ड सहजनवां, ब्रह्मपुर एवं बड़हलगंज में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण हो चुका है। सरकार द्वारा ज़िले के प्रत्येक विकास खण्ड में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मलेश पासवान ने अपने संबोधन में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के लिये किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौक़ा मिल रहा है एवं ग्रामीण मिनी स्टेडियम जैसे खेल सुविधाओं के विकास होने से उन्हें अभ्यास करने और अपने हुनर को निखारने में मदद मिलेगी।


इस दौरान मुख्य अतिथि के अलावा विधायक बांसगांव विमलेश पासवान, मार्कण्डेय राय, शिवाजी चंद, मनोज शुक्ला, सुनील पासवान, उपनिदेशक युवा कल्याण विभाग अजय त्रिवेदी, ज़िला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह, उपजिलाधिकारी सहजनवां प्रदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी बांसगांव अनिरुद्ध सिंह, अधिशासी अभियंता आवास विकास पंकज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्य मंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

    जनपद महराजगंज की भूमि अत्यधिक उपजाऊ है, इसमें अपार संभावनाएं है : दिनेश प्रताप सिंह महराजगंज (गो०मे०सं०)। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात…

    08 कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

    गोरखपुर। महाप्रबन्धक सभाकक्ष में मंगलवार को महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री माथुर ने संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 08 कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नगद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Translate »